राँची विश्वविद्यालय, राँची अंतर्गत गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कांके, राँची में आज से बी.एड. सत्र 2024–26 की प्रायोगिक परीक्षाएँ प्रारंभ हो गईं। प्रथम दिन कोर्स–11 (गार्डेनिंग, आईसीटी तथा परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स) की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई।
इस अवसर पर गवर्नमेंट विमेन्स टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, राँची की प्राचार्या प्रो. अजीता महली ने कोर्स 11 गार्डेनिंग, आई सी टी, परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स का बाह्य परीक्षक (External Examiner) के रूप में प्रशिक्षुओं की परीक्षा संपन्न कराई।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रमण कुमार झा ने बताया कि बी.एड. सत्र 2024–26 की प्रायोगिक परीक्षाएँ 06 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक संचालित होंगी। इस अवधि में क्रमशः कॉमर्स, भूगोल, इतिहास, जीवन विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, अंग्रेज़ी, हिन्दी तथा ईपीसी–4 सहित सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएँ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएँगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रो. भगीरथ आर्य, प्रो. पंकज मेहता एवं डॉ. ओम प्रकाश परीक्षा से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सक्रिय रहे तथा सभी प्रशिक्षुओं को सफल एवं शांतिपूर्ण परीक्षा हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. रमण कुमार झा ने भी सभी प्रशिक्षुओं को प्रायोगिक परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं पूर्ण तैयारी के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करें।




