रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 27, 2020 :: यंग इंडियंस(YI)के रांची चेप्टर की वार्षिक बैठक का आयोजन होटल पिनाकल में किया गया,जिसमे वर्ष 2019-20 में किये गये क्रियाकलापों पे समीक्षात्मक प्रतिवेदन चेयर रितेश गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।यंग इंडियनस के रांची चेप्टर के सत्र 2020-21 के लिए चेयर तथा को. चेयर के लिए सर्वसम्मति से कुणाल जैन चेयर एवमं विकास सिन्हा ,को. चेयर के रूप में चुने गए। इस अवसर यंग इंडियंस रांची चेप्टर के सभी सदस्य मौजूद थे साथ ही वर्चुअल माध्यम से सीआईआई झारखंड राज्य के चेयरमैन संजय सबेहरवाल एवमं यंग इंडियंस के पूर्वोत्तर क्षेत्र के छेत्रिय चेयर शौरभ सुरेका भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
