Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

झारखंड में सत्ता मज़बूत, लेकिन जनता मज़बूर : सुदेश महतो

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  11, 2025 ::

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शहीद वीर तिलका मांझी की जयंती पर कहा कि झारखंड में सत्ता मज़बूत है, लेकिन जनता मज़बूर है। उन्होंने यह भी कहा है कि आजसू पार्टी मज़बूर जनता की बुलंद आवाज़ बनेगी और उनके अधिकारों की लड़ाई को और तीव्र करेगी।

 

इसी कड़ी में, उत्तरी छोटानागपुर के जिला अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें संगठन के विस्तार और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई है। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि उत्तरी छोटानागपुर स्तरीय संगठन की एक अहम बैठक 21 तारीख को मधुवन में होगी, जिसमें जिला, प्रखंड और केंद्रीय नेतृत्व के साथ क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की भागीदारी होगी।

 

 

Leave a Reply