रांची, झारखण्ड | दिसंबर | 28, 2018 :: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज अहले सुबह झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता से कहा कि आपकी सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मार्गदर्शन तथा आप समस्त झारखण्ड वासियों के सहयोग से झारखण्ड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में स्थायी सरकार की वजह से विकास को नई गति मिली है। झारखण्ड को स्थाई सरकार देने के लिए आप सभी का आभार
