राची, झारखण्ड | फरवरी | 11, 2025 ::
पूज्य श्री रामचरण जी महाराज की जयंती सर्जना चौक रांची स्थित “श्री राम मंदिर” परिसर में मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत 11:00 बजे पूर्वाह्न रांची सभा के अध्यक्ष संजीव विजयवर्गीय एवं उपस्थित सभा के सदस्यों के द्वारा महाराज जी की आरती, पुष्पांजली और भजन से शुरू हुई।
उपस्थिति में सभा के सचिव बीके विजय,सचिव पृथ्वीराज चौधरी एवं रामलाल जी विजय, नारायण विजय, बासु विजय, सांवरमल चौधरी मुख्य रूप से रहे।
महिला सभा से अध्यक्ष श्रीमती सुशीला(बेबी)विजय, रेखा विजय, सुलोचना विजय, अलका विजय की उपस्थिति रही।
महिला सभा के सदस्यों के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की गई और उपस्थित सभी लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया।
तत्पश्चात महाराज जी एवं मीराबाई की आरती एवं जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसके उपरांत खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण जन सामान्य के बीच मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर किया गया एवं उपस्थित सभा के समस्त सदस्यों ने खिचड़ी भोग का प्रसाद ग्रहण किया।




