Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

चंडीगढ़ में आयोजित 55वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में झारखंड की सुप्रीति कच्छप ने जीता स्वर्ण

रांची, झारखण्ड | फरवरी   | 21, 2021 ::
● चण्डीगढ़ में हो रहा था प्रतियोगिता का आयोजन।

● बेहतर प्रदर्शन कर रही सुप्रिति का दो माह के अंदर यह 5वा राष्ट्रीय पदक है इसके पूर्व फेडरेशन कप में दो कांस्य, जु0नेशनल में 1 रजत 1 कांस्य उसके बाद यह स्वर्ण पदक जीता
★★★★★★★★★★★★★★
भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं पंजाब एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में 21 फरवरी को चंडीगढ़  में आयोजित 55वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में झारखंड के गुमला की रहने वाली सुप्रीति कच्छप ने बालिका अंडर 18 आयु वर्ग 4 किलो मीटर दौड़ में 14 मिनट40 से0 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता । वही आकांक्षा, तमिलनाडु एवं उर्मिला राजस्थान क्रमशः रजत, कांस्य पदक जीता।

इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के  अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी0डी0 सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडे, संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, संघ के कार्यपालक सचिव प्रभाकर वर्मा,चीफ कोच विनोद सिंह आलोक कुमार,संजय त्रिपाठी, सुखेर भगत, फादर रामू ,जी. नारायण, अशोक कुमार, रामानंद खंडित, योगेश प्र0 यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह, अजय नायक, अरविंद कुमार, आशु भाटिया, शैलेश कुमार शर्मा,संजय घोष, सिकंदर महतो, वरुण कुमार रणवीर सिंह, रितेश झा, अजीत साहू, स्वेत प्रशांत, राकेश सिंह, बंधन टोप्पो, नीरज रॉय, सरोज यादव समेत  संघ के अधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply