राची, झारखण्ड | मार्च | 23, 2025 ::
नटराज योग संस्थान के द्वारा पंद्रह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है जिसमें झारखंड के विभिन्न जिला, शहर एवं विभिन्न राज्यों के योगासन खेल के खिलाड़ी भाग लिए हैं, इस राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कैम्प में योगासन खेल के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं राज्य स्तरीय , राष्ट्रीय स्तरीय विभिन्न नेशनल गेम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है नटराज़ योग संस्थान के संचालक आर्य प्रहलाद भगत ने बताया यह प्रशिक्षण कैंप बीस मार्च से शुरू हुआ है और पाँच अप्रैल तक चलेगा, शिविर के संचालन में मुख्य भूमिका सह संचालिका सुषमा कुमारी तिग्गा, योग प्रशिक्षण रितेश कुमार, पिंटू चौधरी, जितेंद्र कुमार दास , अंजलि कुमारी, माही कुमारी, कशक, विजय उराँव का है,




