Breaking News Latest News झारखण्ड

राँची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ़ लीगल स्टडीज़ में संविधान की क्रिया कलापों पर व्याख्यान

राची, झारखण्ड | जुलाई 01, 2024 ::

राँची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ़ लीगल स्टडीज़ में राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटियाला के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉक्टर जयशंकर सिंह के द्वारा संविधान की क्रिया कलापों पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । इस एक दिवसीय व्याख्यान में उनके दूारा BBA.L L B और LL.M के विद्यार्थियों को संबोधित किया गया और बताया गया कि किस तरह भारत का संविधान विश्व के संविधानों से बिलकुल भिन्न है। उन्होंने कहा कि हम कई वषों तक अंग्रेजों की ग़ुलामी में जकड़े रहे तत्पश्चात हमें आज़ादी मिली और उस आज़ादी का एक बहुत ही सुंदर उपहार हमारा संविधान है । संविधान की विशिष्टताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्के द्वारा बताया गया कि हमारे संविधान में मौलिक अधिकारों की चर्चा की गई है। ये वो मौलिक अधिकार हैं जिन्हें कभी बदला नहीं जा सकता । इन्हीं मौलिक अधिकारों के बदौलत हम एक स्वछंद नागरिक की तरह अपना जीवन यापन कर पाने में समर्थ हैं। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि नागरिकों के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए संविधान में तीन स्तम्भों की व्यवस्था की गई है यथा व्यवस्थापिका,कार्यपालिका एवं न्यायपालिका। मौक़े पर ILS के निदेशक डॉक्टर एस. एन. मिश्रा के अलावे श्री निशिकांत प्रसाद ,डॉक्टर शालिनी साबू, सुश्री रिमझिम वैष्णवी, डॉक्टर अजय राज, डॉक्टर अंगिका जयसवाल , अजीत कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, बिमल मनोहर, डॉक्टर हैपी भाटिया, डॉक्टर ज़ाकिर सभी सहायक प्रोफ़ेसर एवं अन्य संस्थान के कर्मी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply