Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

राँची रंगमंच के इतिहास में पहली बार विभिन्न दलों के रंगकर्मियों ने एक साथ मिल कर वनभोज का किया आयोजन

राँची, झारखण्ड | जनवरी   | 29, 2021 :: संभवतः पहली बार राँची में विभिन्न नाट्य संस्थाओं के कलाकारों ने एक साथ मिल कर वनभोज किया।
होरहाप जंगल के सुरम्य धरा पर 33 रंगकर्मियों ने एक साथ वनभोज का आनंद उठाया।
लाॅकडाउन काल में कोई नाट्य मंचन नहीं होने और इसी बीच रंगकर्मी चन्द्रमोहन खन्ना को खोने का दर्द रंगकर्मियों को साल रहा था।
इसलिए अपने ग़म को दूर करने का सबसे अच्छा जरिया बना वनभोज।
डाॅ सुशील कुमार अंकन के प्रस्ताव पर सभी रंगकर्मियों ने मुहर लगाई और राँची रंगमंच के इतिहास में पहली बार विभिन्न दलों के रंगकर्मियों ने एक साथ मिल कर 24 जनवरी 2021 को पिकनिक का आयोजन किया।
प्रकृति की गोद में सभी रंगकर्मियों ने अपने अपने हुनर और कौशल का प्रदर्शन करते हुए पूरे वनभोज को एक सांस्कृतिक वनभोज में तब्दील कर दिया।
इस वन भोज की सार्थक व्यवस्था करने में
सूरज खन्ना,
विनोद जायसवाल,
ऋषिकेष लाल,
राजेश माहूरी ग्लैडू,
बजरंग लाल शर्मा
का सराहनीय योगदान रहा।
जबकि
डाॅ॰ कमल बोस,
डाॅ॰ अनिल ठाकुर सुमन,
राकेश रमण,
कुमकुम गौड़,
शिशिर पंडित,
नरेश प्रसाद,
झरना चक्रवर्ती,
सैयद मीर युनूस,
प्रदीप बोस,
संजय लाल,
निरंजन मिश्र,
यतीन्द्रकृष्ण मिश्र,
अशोक गौड़,
दिव्या गौड़,
आतीश,
दीपक चैधरी,
सरोज चैधरी,
शांभवी,
सरिता खन्ना,
दिव्याशीष,
दिव्यांशु,
कामिनी ताम्रकार,
जयदीप सहाय और
डाॅ॰ सुशील अंकन
साथ थे और एक ऐतिहासिक पिकनिक संपन्न हुआ।

Leave a Reply