राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 23, 2024 ::
रातू रोड रांची स्थित कृष्णा इन बैंकट हॉल में जे.पी.ए.के द्वारा फूजीफिल्म वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें जे.पी.ए.मेंबर के साथ झारखंड के दूसरे जिले से भी फोटोग्राफर उपस्थित रहे। वर्कशॉप मे फूजीफिल्म कैमरा के बारे में तकनीकी जानकारी दी गई और वेडिंग फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में आने वाली समस्याओं एवं उसके समाधान की जानकारी फूजीफिल्म के जाने-माने मेंटोर अर्घ्य चटर्जी द्वारा दिया गया । इस कार्यक्रम में
जे.पी.ए. अध्यक्ष के सुरेंद्र कुमार मुन्ना, सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष गौरव भाटिया, गवर्निंग बॉडी के सदस्य संजय छेत्री, अजय गुप्ता, प्रदीप कुजुर, कौशिक घोष, रजनीश सोनू, नवीन कुमार सिन्हा, वर्किंग कमेटी के सदस्य बबलू वर्मा, अनुराग पूर्ति, मंटू योगी, मुक्तिनाथ प्रसाद, धीरज तिवारी उपस्थित रहे




