राची, झारखण्ड | जुलाई 11, 2024 ::
अपर बाज़ार स्थित चुरुवाला होटल के समीप से सेवा सदन की ओर व्यापार और व्यापारियों के लिए आदित्य विक्रम आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शॉप टू शॉप जाकर व्यापारियों की समस्याओं को सुना एवं उसके समाधान हेतु प्रयास का आश्वासन दिया। इसी क्रम में पहली बारिश होने पर सेवा सदन के समीप जल जमाओ से सारे दुकानदार परेशान थे एवं अस्पताल में जाने वाले मरिजो को काफ़ी परेशानी हो रही थी।
इस अवसर पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि हल्की बारिश में सड़क तालाब के स्वरूप बन जाता है। 24 सालों के झारखण्ड की स्थिति आज भी नरकीय है।
आदित्य विक्रम ने यह भी कहा कि रांची नगर निगम नरक निगम बन गई है। सड़क पर उतरना हमारे आंदोलन का आगाज है, इसके लिए हमें नगर निगम या जुड़को कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करना हो या ताला लगाना हो हर कुछ करने के लिए तैयार हैं।
एफजेसीसीआई के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा यह बहुत दयनीय स्थिति है और इस स्थिति को बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा यहाँ सेवा सदन अस्पताल है और यहाँ हज़ारो मरीज़ आते है आप देख सकते है मरीज़ आ रहे हैं और गाड़ियाँ रास्ते में रुक जा रही है
एफजेसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, जैनेट एंड्रयू, मीनाक्षी सिंह, डॉ रीमा खलखो, कृष्णा सहाय एवं ढेरों दुकानदार मौजूद थे।




