Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति लाइफस्टाइल

विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सिलागाई में महिलाओं के साथ की धनरोपनी

राची, झारखण्ड  | जुलाई  11, 2024 ::

अपेक्षित बारिश और भरपूर फसल की आशा : शिल्पी नेहा तिर्की

सिलागाई में खेत में धनरोपनी की मांडर की विधायक ने

रांची 11 जुलाई. मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि इस वर्ष अबतक अपेक्षित बारिश नहीं हुई है लेकिन फिर भी वह इस बात का भरोसा करती हैं कि देर से ही सही लेकिन बारिश होगी और अभी तक की कम वर्षा से फसलों का उत्पादन प्रभावित नहीं होगा. श्रीमती तिर्की ने कहा कि हमारी खेती-किसानी और धन रोपणी न केवल हमारी आर्थिक गतिविधियों का आधार है बल्कि यही सम्पूर्ण सामाजिक जीवन का ताना-बाना भी है.
मांडर विधानसभा क्षेत्र में अपने भ्रमण के क्रम में आज श्रीमती तिर्की ने सिलागाई में महिलाओं के साथ धनरोपणी की. श्रीमती तिर्की ने ग्रामीण महिलाओं से उनकी समस्याओं और सपनों, आकांक्षाओं, चुनौतियों आदि के संदर्भ में भी बातचीत की.

 

 

 

Leave a Reply