Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्रावण महीने में सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   04, 2024 ::

माहेश्वरी महिला समिति रांची द्वारा श्रावण महीने में सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन 4 अगस्त रविवार स्थानीय हरमू श्याम मंदिर प्रांगण में रांची के आचार्य अनूप दधीचि के सानिध्य में 21 जोड़ों के साथ पूजा प्रारम्भ किया किया गया | सभी यजमान ने परिवार के साथ श्रद्धा भक्ति से गंगा माटी से बनी पार्थिव शिवलिंग की पूर्ण पूजा की | शिव मंत्र, भजन एवं शिव श्रृंगार के साथ महाअभिषेक संपन्न हुआ | आचार्य जी द्वारा शिव मंत्र, भजनो की गूंज से सारा परिसर भक्तिमय हो गया एवं शिव श्रृंगार के साथ महाअभिषेक संपन्न हुआ | आये हुए सभी सदस्य का प्रसाद की तैयारी मंदिर परिसर में ही किया गया |

सभा के पूर्व अध्यक्ष जुगल मारू सपरिवार मुख्य यजमान के तोर पे अभिषेक में बैठे | महिला समिति अध्यक्ष भारती चितलांगिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजयश्री साबू, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, उपाध्यक्ष वंदना मारू, अनीता साबू, , सह सचिव कविता मंत्री, के साथ पूनम राठी, शारदा लड्डा, मंजू मंत्री, सरोज राठी, ममता डागा, लक्ष्मी चितलांगिया, सीमा मालपानी, शिखा बिरला ,नेहा साबू ,रश्मि मालपानी, सुस्मिता सोमानी, विनीता बिहानी, रंजू मालपानी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply