राची, झारखण्ड | अगस्त 04, 2024 ::
मारवाड़ी महाविद्यालय, राँची में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस 2023 के कार्यवाही पुस्तिका का विमोचन किया गया
ज्ञात हो कि मारवाडी महाविद्यालय में वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस आई आई सी ई एस टी पी एम 2023 का आयोजन किया गया था। इसमें चयनित उन्नतीस प्रतिभागियों के पेपर के पूर्ण लंबाई का स्क्रीनिंग किया गया। इसके बाद फूल लेंग्थ पेपर के हार्ड कॉपी के रूप में आई एस बी एन नंबर के साथ कार्यवाही पुस्तिका तैयार किया गया। आई एस बी एन नंबर युक्त पुस्तिका में लेख छपने से प्रतिभागियों को कैरियर एडवांसमेंट योजना के तहत प्रोन्नति में लाभ मिलेगा।
पुस्तिका को अंतिम स्वरूप देने में मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार एवं व्यवस्थापक सचिव सह वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रजक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस पुस्तिका की एक प्रति शनिवार को माननीय कुलपति राँची विश्वविद्यालय राँची डॉ अजित कुमार सिन्हा को प्राचार्य मारवाड़ी महाविद्यालय राँची, डॉ मनोज कुमार द्वारा भेट की गई। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों के बीच भी हार्ड कॉपी का वितरण किया जा रहा है ।
पिछले वर्ष की तरह, इस वर्ष भी महाविद्यालय में एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन होना तय हुआ है । प्राचार्य डॉ मनोज कुमार
का कहना है कि इस तरह के कांफ्रेंस आयोजित करके मारवाड़ी महाविद्यालय वैज्ञानिक समुदाय और शोधार्थियों को एक उपयुक्त मंच प्रदान करने का सदैव सफल प्रयास करता रहा है। ऐसे आयोजनों से देश-विदेश में हो रहे विभिन्न शोध कार्यों को
एक-दूसरे के साथ साझा करने एवं जानने का अवसर मिलता है।




