Breaking News Latest News राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

मुंबई : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को साहित्यकार डॉ. कुसुम लुनिया ने अपनी चर्चित पुस्तक “सीक्रेट्स ऑफ हेल्थ-द वेजीटेरियन वे” भेंट की

मुंबई | मार्च  | 04, 2022 ::  राजभवन मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम राज्यपाल भगत सिंह जी कोश्यारी जी को सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. कुसुम लुनिया ने अपनी चर्चित पुस्तक “सीक्रेट्स ऑफ हेल्थ-द वेजीटेरियन वे”पुस्तक भेंट की।अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर शाकाहार विषयक हिन्दी की सर्वश्रेष्ट कृति के रूप में सम्मानित इस पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण को प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। इसमें वैज्ञानिक रूप से शाकाहार की महत्ता प्रतिपादित की गई है, तथा विश्व की बहुसंख्य मांसाहारी आबादी को शाकाहार स्वीकारने के सूत्र सुझाये गये हैं और अणुव्रत आचार संहिता संकल्प स्वीकरण पर भी विशेष बल दिया गया है।
इस अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती के अध्यक्ष एवं अणुव्रत व बच्चों का देश पत्रिका के संपादक श्री संचय जैन, जैन श्वेतामर तेरापंथी सभा दिल्ली के उपाध्यक्ष डॉ.धनपत लुनिया, अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्षा श्रीमती कंचन सोनी, मन्त्री वनिता वाफना, कोषाध्यक्ष लतिका डागलिया एवं सहमंत्री अंजु कोठारी भी उपस्थित थी।

Leave a Reply