Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

रथ यात्रा पर बच्चों ने भगवान श्री जगन्नाथ और रथ यात्रा से संबंधित बनाई पेंटिंग्स

राची, झारखण्ड | जुलाई 08, 2024 ::

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा में भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ यात्रा के अवसर पर चित्रकला शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्री जगन्नाथ और रथ यात्रा से संबंधित पेंटिंग्स बनाई l

पेंटिंग्स के माध्यम से बच्चों ने भगवान श्री जगन्नाथ , बलभद्र और सुभद्रा जी की पेंटिंग्स बनाई l साथ ही साथ बच्चों ने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर एवं रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर की भी पेंटिंग्स बनाई l

इस अवसर पर कलाकृति स्कूल आफ आर्ट्स के निदेशक धनंजय कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में उनकी छिपी प्रतिभा को एक मंच देने का काम होता है और इन अवसर पर बच्चे अपनी कला को निखार पाते हैं l

इस अवसर पर संस्था की उपनिदेशिका श्रीमती रजनी, अजय कुमार, आरती, कोमल, शिखा, अर्चना, अमीषा, तन्वी, सुमन, मनस्वी, जाया, निजात एवं अन्य शिक्षक एवं छात्रों का सहयोग रहा l

 

 

Leave a Reply