Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

मुंबई में आयोजित दो दिवसीय नेशनल योगासन प्रतियोगिता में रांची के मोहित को रजत पदक : जाएगे सऊदी अरब

राची, झारखण्ड | जुलाई 09, 2024 ::

इंडियन हठ योग फेडरेशन द्वारा मुंबई में आयोजित दो दिवसीय इंडियन नेशनल योगासन चैंपियनशिप 2024 में 18 प्लस ग्रुप में रांची झारखंड के मोहित कुमार को रजत पदक प्राप्त हुआ, वही जमशेदपुर के आदित्य कुमार चौथे स्थान पर रहे।
ज्ञात हो कि झारखंड के योग प्रशिक्षक इंद्रजीत चक्रवर्ती के नेतृत्व में मुंबई के अंधेरी में आयोजित 6 एवं 7 जुलाई को आयोजित इंडियन नेशनल योगासन चैंपियनशिप में झारखण्ड के 14 प्रतिभागियो ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें आशी कुमारी, स्वाति प्रिया, अभीरा, के दीक्षित, आर्यन कुमार, प्रदीप कुंभकार, रूपा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, चित्रा शाह, कुमार पाठक, जगदीश सिंह   अभिजीत कुमार, मुन्ना कुमार एवम् ईशानी चक्रवर्ती ने भाग लिया।

दूसरा स्थान प्राप्त करने के कारण मोहित को सऊदी अरब में आयोजित होने वाली वर्ल्ड योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर डायरेक्टर दीपक तिजोरी, मनदीप हॉट योगा की मनदीप कौर के अलावा मुंबई की कई जानी-मानी हस्तियों ने उक्त कार्यक्रम में भाग लिया झारखंड के उपलब्धि पर झारखंड योगासन स्पोटस्  ऐसोशिएशन के राहुल सिह के अलावा सभी पदाधिकारियो ने मोहित कुमार को बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य की कामना की।

 

 

Leave a Reply