Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

चैंबर द्वारा रांची रेलमंडल में डीआरयूसीसी प्रतिनिधि का मनोनयन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   24, 2024 ::

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के द्वारा चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य संजय अखौरी को रांची रेल मंडल में बतौर डीआरयूसीसी सदस्य मनोनित किया गया है। डीआरयूसीसी में संजय अखौरी का यह कार्यकाल 16.08.2024 से 15.08.2026 तक होगा।

संजय अखौरी का मनोनयन डीआरयूसीसी में होने पर बधाई देते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि चैंबर द्वारा पूर्व की भांति आगे भी रांची रेल मंडल में यात्री रेल सुविधा में विस्तार के लिए हरसंभव प्रयासों को गति दी जायेगी।

Leave a Reply