Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

शैक्षणिक भ्रमण के लिए कैंब्रिज बीएड के विद्यार्थी कुल्लू मनाली में

रांची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 25, 2022 ::  राँची जिला के टाटीसिलवे क्षेत्र अर्न्तगत स्थित कैंब्रिज बीएड कॉलेज रांची के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर कुल्लू मनाली वाया दिल्ली गए l संस्थान के 44 विद्यार्थियों का समूह इन दिनों कुल्लू मनाली में वादियों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। समूह में डीएलएड के प्रशिक्षु भी शामिल हैं। कैंब्रिज ग्रुप के प्रेस सचिव धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया की विद्यार्थियों का यह समूह दिल्ली के इंडिया गेट, संसद भवन, लोटस टेंपल जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा कर इनके महत्व से वाकिफ हुए। विद्यार्थियों के इस दल के साथ संस्थान के 4 शिक्षक भी साथ हैं। प्रेस सचिव ने बताया कि निकट भविष्य में जल्द ही ग्रुप के अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी शैक्षणिक भ्रमण पर जायेंगे।

Leave a Reply