Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

भाजपा राँची महानगर ने किया हेमंत सरकार का पुतला दहन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   24, 2024 ::

भाजपा,रांची महानगर जिला के जिला अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में कल के युवा आक्रोश रैली में हेमंत सरकार के इशारे पर रांची पुलिस द्वारा भाजपा के निहत्थे एवं शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई (लाठी,गोली, हथगोला चलाने) के खिलाफ आज भाजपा, रांची महानगर–जिला के द्वारा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से एस.एस.पी. आवास तक “विरोध मार्च” निकालकर एसएसपी आवास के सामने हेमंत सरकार का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए राँची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि हेमंत की निरंकुश सरकार के अब गिनती के दिन बच गए हैं, जिस प्रकार से हेमंत सोरेन युवाओं पर, महिलाओं पर, सहायक पुलिस कर्मियों पर, लाठी चला कर उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे हेमंत की निरंकुशता और बौखलाहट का पता चलता है, बहुत जल्द युवा और झारखंड की जनता हेमंत को गद्दी से उतार कर हिटलर शाही का अंत करेगी।

राँची विधायक सी पी सिंह ने कहा कि हेमंत की हिम्मत सिर्फ लाठी चला कर जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश करना भर है। हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राँची विधायक सी पी सिंह, राँची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के साथ विकाश प्रीतम, शशांक राज, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, रोमित नारायण सिंह, राजू सिंह, अनिता वर्मा, विनय सिंह, बिना मिश्रा, विशाल अगरवाल, राम लगन राम, उमेश यादव, सुभाष अगरवाल, विकाश रवि, सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

 

Leave a Reply