water atm
Latest News झारखण्ड

ख़बर गिरीडीह से :: नप ने बुझाई राहगीरों की प्यास : लगवाए वॉटर ए टी एम 

water atm
गिरीडीह, झारखंड | जून | 27, 2017 :: पिछले कुछ वर्षों से गिरीडीह में पेयजल की समस्या गहराई हुई थी। गिरीडीह शहर में भी राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ता था। इसी समस्या के निदान हेतु  नगर पार्षद अध्यक्ष दिनेश यादव ने पाँच सार्वजनिक स्थलों का चयन कर Water ATM लगवाया है। जिसके संचालन हेतु एक व्यक्ति को भी नियुक्त किया गया है। अगर बात करें इस वाटर एटीएम की तो, यह मात्र 1/- रू में 300ML शुद्ध पेयजल देता है। जहाँ एक ओर अब राहगीरों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ता है। वहीं दूसरी ओर लोगों को आर्थिक लाभ भी हो रहा है, क्यूंकि अब उन्हें लंबी यात्रा के लिए बोतल बंद पानी जो नहीं खरीदनी पड़ रही है। राहगीरों से इस बाबत बात करने के दौरान उनमें खुशी देखी गई। वहीं यह जलसंकट के गहराने की ओर इशारा भी कर रहा है, क्यूंकि अब भारत जैसे देश में भी पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। लोगों ने इस कार्य के लिए नप अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply