Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा कपड़ो का वितरण

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   18, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने मजदूर भाई बहनों के बीच किया कपड़े का वितरण

जन सेवा के कार्य के अंतर्गत शाखा पहाड़ी मंदिर के पास कपड़े का वितरण किया गया , यह वैसे कपड़े थे जो आउट ऑफ फैशन हो गए थे । उन कपड़ों को ड्राई क्लीनिंग करके गरीब मजदूर भाई ,बहनों और उनके बच्चों के बीच वितरण किया गया।

इन कपड़ो में जॉर्जेट की साड़ियां शिफॉन की साड़ियां बच्चों के कपड़े पैंट शर्ट विभिन्न प्रकार के सलवार सूट बांटे गए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका कविता सोमानी ,जन सेवा प्रभारी दीपिका मोती का और चंद्रकला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनिता सिंघानिया,शुभा अग्रवाल, कविता सोमानी, चंद्रकला ,दीपिका मोतीका, पूजा अग्रवाल मौजूद रही।

Leave a Reply