Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

लायंस क्लब ऑफ कैपिटल राँची की नई टीम :: पौधरोपण के साथ सत्र की शुरुआत

राची, झारखण्ड | जुलाई | 01, 2023 ::

लायंस क्लब ऑफ कैपिटल राँची के सत्र 2023-24 की शुरुआत बरघाय स्थित पंचदेव मंदिर के प्रांगण में 25 आम लीची, अमरूद के फलदार पौधे लगाकर किये गए।
इस अवसर पर वर्तमान सत्र के सभी पदाधिकारियों ने एक-एक पौधे लगाये।
लायंस अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है।
ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं।
घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं।

कार्यक्रम को संचालित कर रही लायंस सचिव आस्था किरण ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है।
पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है।
कोषाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि बरसात के समय पौधरोपण करना सबसे उपयुक्त होता है।
मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों को उन्होंने पौधरोपण करने का आह्वान किया और सभी लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की।

लायंस क्लब के रीजनल चेयरपर्सन आशीष नेमानी, अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, सचिव आस्था किरण, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पंकज मिढ़ा, मनोज मिश्र, संतोष अग्रवाल, पंकज पियूष, अमित कुमार, सुजीत कुमार, किशन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply