Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

रांची विश्वविद्यालय के नए क्रिकेट कोच चंचल भट्टाचार्य सम्मानित

राची, झारखण्ड | जून | 29, 2023 ::

आज दिनांक 29 जून 2023 दिन गुरुवार को रांची विश्व विद्यालय के नए क्रिकेट कोच के रूप में नियुक्त होने पर चंचल भट्टाचार्य जी को सामाजिक संस्था विवेकानंद युथ क्वैक फाउण्डेशन एवं रिलेशंस ने संयुक्त रुप से अंगर्वस्त्र एव उपहार देकर सम्मानित किया।
ज्ञात है कि 12 सालो के बाद रांची विश्व विधालय को क्रिकेट कोच मिला है। चंचल भट्टाचार्य भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के मेंटर रह चुके रहें है।

चंचल भट्टाचार्य  के क्रिकेट कोच बनने से रांची विश्व विधालय के क्रिकेट खिलाड़ियों को काफ़ी कुछ सीखने को मिलेगा।
साथ ही साथ आने वाले दिनों में यहां के खिलाड़ी राज्यस्थरीय से देशस्थरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर रांची विश्व विद्यालय का नाम पूरे देश में रौशन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रुप से विवेकानंद यूथ क्वेक फाउण्डेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, यशवंत वर्मा समेत कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply