Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी :: 29वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता का शुभारंभ : कुंगफू ताइची इवेंट में झारखंड की बबली कच्छप को रजत

रांची/चंडीगढ़ | फरवरी   | 26, 2021 ::  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार से 29वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन ही कुंगफू ताइची इवेंट में झारखंड की बबली कच्छप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कि।
वहीं इसी वर्ग में मध्यप्रदेश की हिमानी जाटव ने स्वर्ण व महाराष्ट्र की मिताली ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में सीआरपीएफ के एम सदानंद ने स्वर्ण, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के मो. जाहिद ने रजत व मणिपुर के एम पुनशिवा को कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन स्पोर्ट्स यूथ अफेयर्स एवं एनआरआई पंजाब के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी एवं विशिष्ट अतिथि सहित सतनाम सिंह संधू, चांसलर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, डॉ.अरविंदर सिंह कंग, डायरेक्टर स्पोर्टस एंड यूथ अफेयर्स, डॉ. तरलोक सिंह डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, महेश जेटली एचओडी स्पोर्टस, मनीष ककड़ सिनियर वाईस प्रेसिडेंट, सुरिंदर सिंह सोढ़ी, सुहेल अहमद सीईओ,अनिल विज, विजय शर्राफ वाईस प्रेसिडेंट, शिवेंद्र दुबे कोषाध्यक्ष, शम्भू सेठ टेक्निकल चेयरमैन, प्रद्युम्न बेहरा, सुदर्शन कुमार, पी एन आजाद, अशोक मोकाशी, डी कोंडाइह, एस एस काटके, श्रीमती सारिका मनोज गुप्ता, पी जॉनसन  ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता प्रारंभ की।

मौके पर मुख्य अतिथि राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा वुशु को आत्मरक्षा के रूप में पंजाब के सभी स्कूलों में शामिल किया जाएगा, वुशु के लिए पूरे भारत मे जहाँ भी आवश्यकता होगी उपस्थित हो जाऊंगा।
सोढ़ी ने वुशु खेल के पंजाब के सभी स्कूलों में वुशु के शामिल किए जाने की बात की।
इससे पूर्व वुशु एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा ने आगत सभी अतिथियों का स्वागत किया और वुशु की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर वुशु के पहले द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप हांडू,अर्जुन अवार्डी डब्लू संध्या रानी एवं एम विमोलजीत सिंह को यूनिवर्सिटी के द्वारा सन्मानित किया गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित इस प्रतियोगिता में वुशु के विभिन्न 42 इकाइयों आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, सर्विसेज स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड, एयर फोर्स, आईटीबीपी,बीएसएफ, सीआरपीएफ सहित भाग ले रही है।

Leave a Reply