Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

एनसीपी (शरद पवार ) गुट झारखंड विधानसभा चुनाव में आजमाएंगे किस्मत

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   19, 2024 ::

छह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की

रांची। एनसीपी (शरद पवार ) गुट झारखंड विधानसभा चुनाव में किस्मत अजमायेगी। शनिवार को रांची में एनसीपी (शरद पवार ) गुट के झारखंड प्रदेश पर्यवेक्षक कुमार ज्ञानेंद्र ने इसकी घोषणा की। कुमार ज्ञानेंद्र ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी लगभग 50 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी की है। इसमें छह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी गयी है। इसमें
बोकारो से शंभू कुमार,
बेरमो से ललित नारायण,
गोमिया से देवनारायण मुर्मू,
डुमरी से सूरज कुमार,
रामगढ़ से देवप्रिया झा और
जमशेदपुर पश्चिम से पंकज श्रीवास्तव
का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को संगठित करने वाले सूत्रधार शरद पवार ही थे। हमलोग भी झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ना चाहते थे। और गठबंधन से पांच विधानसभा सीट की मांग की थी, लेकिन नहीं मिला। हम लोग पार्टी का विस्तार करना चाहते है। इसबार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। वहीं बोकारो से पार्टी के उम्मीदवार शंभू कुमार ने कहा कि पार्टी और शरद पवार के विचारधारा और उनके प्रति पूर्ण आस्था है। हमलोग क्षेत्र में लगातार काम किये है उम्मीद है जनता साथ देगी।

Leave a Reply