Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

सरला बिरला विश्वविद्यालय की दो छात्राओ ने यूजीसी-नेट परीक्षा में किया क्वालीफाई

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   19, 2024 ::

सरला बिरला विश्वविद्यालय की छात्रा अनुश्री हेंब्रम और कामिनी कुमारी को यूजीसी-नेट परीक्षा में क्वालीफाई करने में सफलता मिली है। इस आशय की जानकारी विवि के यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक अमरेंद्र दत्त द्विवेदी ने दी। विभाग के 2022-24 बैच की दोनों छात्राओं को यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल हुई है। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय विभाग के शिक्षकगणों को देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, प्रभारी कुलपति एस. बी. डांडीन और डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

 

Leave a Reply