Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा की सातवी कार्यकारिणी बैठक संपन्न

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   20, 2024 ::

राँची समर्पण शाखा की सत्र( 2024-25 ) की सातवीं कार्यकारिणी बैठक शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में संपन्न हुई।

सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष ने स्वागत उद्ग़ार में सभी प्रभारियों की प्रशंसा की और उन्हें और अच्छा कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया।

मीटिंग में पिछली बैठक की कार्यवाही सभा पटल में रखी गई, इसके बाद सचिव शुभा अग्रवाल ने सितम्बर माह का प्रतिवेदन पेश किया । कोषाध्यक्ष दीपिका टेकरीवाल ने रिपोर्ट पेश की।बैठक में अक्टूबर माह में होने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमे विशेष रूप से दीवाली लकी ड्रॉ , महिला क्रिकेट टूर्नामेंट, दिवाली मिलन समारोह पर चर्चा की गई। रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जाँच शिविर,जनसेवा के कार्य आदि पर चर्चा हुई।

शाखा सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और अध्यक्ष द्वारा बैठक की समाप्ति की गई।

आज की कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुमिता लाठ जी , विनिता बिहानी, दीपिका मोतीका, सौम्य गर्ग, पूजा तोदी, रितु पोद्दार उपस्थित थी ।

 

Leave a Reply