Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

अशोक नागपाल की याद में पौधे का वितरण

रांची, झारखण्ड  | सितंबर  | 24, 2022 ::  रांची के जाने-माने समाजसेवी रेलवे के जन सुविधाओं की आवाज उठाने वाले तथा जंनसध काल के दौरान से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्व अशोक नागपाल के छठी पुण्यतिथि के अवसर पर फिरायालाल चौक पर रांची नागरिक समिति के बैनर तले  पौधों का वितरण किया जिसमें फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा जेजे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव कुलदीप सिंह दीपक रिंपी, मंगल मुरारी, अनिल वर्मा, प्रवीण जोशी, पवन राठौर, नकुल विश्वकर्मा, विवेक प्रजापति सरफराज अहमद सुड्डू एव विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि ने अपनी सहभागिता दी। चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री संदीप नागपाल, , कुलदीप सिंह दीपक ने भी अपने हाथों से पौधों का वितरण किया। किशोर मंत्री ने स्व अशोक नागपाल को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की स्व अशोक नागपाल को पिछले कई वर्षों से व्यक्तिगत रूप से जानते हैं वह रेलवे के जन सुविधाओं की आवाज को हमेशा उठाते रहे हैं तथा हमेशा समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी देते थे और हमेशा व्यक्तिगत हित को परे रखकर निष्काम भाव से संगठन एवं देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के लिए निस्वार्थ काम किया। कुलदीप सिंह दीपक ने कहा आज जो आयोजन पौधों का वितरण उनके पुत्र संदीप नागपाल के द्वारा किया गया है यह देश और राज्य का वातावरण को शुद्ध बनाए रखने का संकल्प सरहानीय है। आदित्य मल्होत्रा ने कहा की वे अक्सर स्व अशोक नागपाल के समाजिक कार्यों में शामिल होते रहे हैं उन्होंने कहा की नागपाल जी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे साथ ही साथ कई विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी रहते हुए समाजिक कार्यों में अपना भरपूर योगदान दिया करते थे आज वही कार्य को उनके सुपुत्र संदीप नागपाल आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।इस कार्यक्रम में 500 पौधो का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने में मंगल मुरारी पवन राठौड़ विवेक प्रजापति, वीरेंद्र जैन, सपनदीप नागपाल सुभाष नागपाल मौजूद थे

Leave a Reply