Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

अंडर 15 महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2022 एवं प्रथम अंडर 20 जूनियर महिला एवं पुरुष ओपन राष्ट्रीय कुश्ती रैंकिंग प्रतियोगिता 2022 का समापन

 

 

रांची, झारखण्ड  | मई  | 29, 2022 ::  झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा खेलगांव रांची में 27 से 29 मई तक आयोजित अंडर 15 महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2022 एवं प्रथम अंडर 20 जूनियर महिला एवं पुरुष ओपन राष्ट्रीय कुश्ती रैंकिंग प्रतियोगिता 2022 का आज समापन हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेल गांव होटवार रांची में हुआ, समापन समारोह सह पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय खेल मंत्री झारखंड सरकार श्री हफीजूल हसन जी उपस्थित होकर फाइनल मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत की ।इससे पूर्व वे माननीय मंत्री जी का झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह जी ने पगड़ी बांधकर एवं माला पहनाकर तथा मोमेंटो देकर स्वागत किया। समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि माननीय खेल मंत्री जी ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है जिसका आने वाले दिन में बेहतर रिजल्ट दिखेगा, 2024 और 28 के ओलंपिक में झारखंड के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा भारतीय टीम में नजर आएंगे यही कामना लेकर झारखंड सरकार कार्य कर रही है विभिन्न राज्य के सभी खिलाड़ियों को झारखंड सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद है कि आपने लगातार तीन दिनों तक यहां अच्छा प्रदर्शन कर अनुशासन में रहकर अपना खेल का प्रदर्शन किया है पुनः झारखंड में आप सभी लोगों का स्वागत है। झारखंड राज कुश्ती संघ के अध्यक्ष जी भोलानाथ जी को झारखंड सरकार की ओर से कोटि-कोटि धन्यवाद जिन्होंने विगत 5 महीनों में 5=5 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कर देश के विभिन्न राज्यों के पहलवानों को यहां आमंत्रित कर झारखंड की संस्कृति, झारखंड के खेल एवं झारखंड के पहचान से उन्हें अवगत कराया है जो अपने आप में एक बड़ा मौका है। समापन समारोह में माननीय मंत्री जी के साथ पूर्व सीएमडी सीसीएल श्री गोपाल जी,श्री भोलानाथ सिंह अध्यक्ष झारखंड राज्य कुश्ती संघ, jssps के सीईओ श्री राठोर जी, श्री विनोद तोमर सहायक सचिव भारतीय कुश्ती महासंघ ,श्री रजनीस कुमार महासचिव झारखंड राज्य कुश्ती संघ, श्री विजय शंकर सिंह महासचिव हॉकी झारखंड एवम अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों मेडल पहनाकर और पुरुस्कार देकर सम्मानित किए।स्वागत भाषण अध्यक्ष भोलानाथ जी ने किया,श्री गोपाल जी भी खिलाड़ियों को संबोधित किया,मनोज कोनबेगी ने मंच संचालन किया, अंत में झंडा उतारने के बाद उपस्थित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय गान गया,उसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
रजनीस कुमार
महासचिव झारखंड राज्य कुश्ती संघ।

Leave a Reply