राची, झारखण्ड | मई | 17, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा सत्र 2024–25 अमृतधारा महोत्सव के अंतर्गत 7 दिन 7 स्थान 7 स्थायी अमृतधारा लगाने का संकल्प 10 मई को लिया गया था। जिसके तहत आज़ रामजनकी मन्दिर, न्यू मार्केट चौक, राँची सातवां स्थाई में अमृतधारा की स्थापना की गई। आज़ शाख़ा ने सातवां स्थाई अमृतधारा लगाकर 7 स्थाई अमृतधारा लगाने का संकल्प पूर्ण किया।
जिसमें समर्पण शाखा की सदस्य कविता सोमानी एवं रमेश सोमानी द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ। इसके लिए शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने उन्हें धन्यवाद दिया । शाखा द्वारा दानदाता और उनके परिवार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस 7 दिवसीय कार्यक्रम में अमृतधारा प्रभारी निकिता जालान एवं शशि बंका ने मेहनत के साथ इसे सजाया। और इसकी सातवां स्थापना को सुचारू तरीके से पूर्ण किया।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया समर्पण शाखा ने 7 स्थाई अमृतधारा लगाने का संकल्प पूर्ण किया, आने वाले दिनों में भी शाखा इसी तरह समाज के हित के लिये कार्य करती रहे, ऐसी कोशिश रहेगी ।
इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, निकिता जालान, कविता सोमानी, पायल जैन, कोमल पोद्दार और चंद्रकला उपस्थित थी।




