Breaking News Latest News झारखण्ड

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 की तैयारियां जोरों पर :: सीईओ ने लिया जायज़ा

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 24, 2022 ::

* सीईओ श्री राखाल चंद्र बेसरा, ने चल रही महोत्सव की तैयारियों का लिया जायज़ा

* दो सालों के लंबे इंतजार के बाद लोग मेले का उठाएंगे लुत्फ

* राँची के मोरहाबादी मैदान में खादी एवं सरस महोत्सव की तैयारियां ज़ोरों पर

* 28 दिसंबर 2022 से शुरू होने वाला यह महोत्सव पुरे 12 दिनों तक चलेगा

* शिरकत कर पाएंगे महोत्सव में सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक

* महोत्सव में झारखण्ड के पर्व और स्थानीय नृत्य के नाम पर आधारित होंगे हैंगर
===================

28 दिसम्बर से राज्य के बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ होना है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है ।समय समय पर खुद खादी बोर्ड के सीईओ श्री राखाल चन्द्र बेसरा आयोजन स्थल का निरीक्षण कर रहे है

श्री बेसरा ने बताया अलग अलग राज्यों के बुनकर,कारीगर, हस्तशिल्पकार और खादी और सरस से जुड़ी संस्था अपने उत्पाद के साथ मेले में शिरकत करेंगे

श्री बेसरा ने बताया कि महोत्सव में सुबह लोग 10 बजे से प्रवेश कर पाएंगे ।प्रत्येक दिन यहाँ विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों द्वारा आम जनों के लिए लगातार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत होते रहेंगे।

साथ ही उन्होंने बताया इस बार जितने भी हैंगर बनाए जा रहे हैं वो झारखंड के पर्वों और नृत्यों पर आधारित होंगे जिससे अलग-अलग राज्यों से आए लोगों को झारखंड को और नज़दीक से जानने का मौक़ा मिलेगा और लोग यहाँ की संस्कृति से जुड़ पाएंगे।

*झारखंड के कलाकारों को मिलेगा मंच*

श्री बेसरा ने बताया कि जहाँ राज्य के अलग अलग प्रांतों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे वहीं झारखंड के कलाकार भी अपनी नृत्य और गायन से राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

Leave a Reply