
रांची, झारखण्ड । मार्च | 22, 2018 :: नगर निकाय का चुनाव में प्रत्याशियों का चयन किया जाना एक इम्तिहान से कम नहीं है जैसे स्कुल के छात्र अथवा छात्राओं में प्रधानाध्यापक अथवा क्लास टीचर को उस स्कुल के लिए किसी एक को हेड ब्वाय तथाķ क्लास में मौनिटर के रूप में चयन करना हो तो जो सबसे तेज बच्चा एवं हर क्षेत्र में अव्वल स्थान पर रहने वाले को चयनित कर उसे कार्यभार सौंपा जाता है ठीक इसी प्रकार आने वाले दिनों में हमारे सामने भी एक चुनौती खड़ी है हम अपने सगे-संबंधियों को चयन करें या जो बहुत करीबी दोस्त रिश्तेदार जो आने वाले निकाय चुनाव में प्रत्याशी के रूप में खड़े होकर वोट देने की अपील कर रहे हैं या जो बुद्धिजीवी जानकार तथा हर क्षेत्र में सकक्षम कार्य को सम्भालने में अपना योगदान दे सकें। आज हमें बहुत सुझ भुज के साथ प्रत्याशीओ का चयन करना होगा नहीं तो बिजली पानी महौले की सफाई इत्यादि से फिर उन समस्याओं को सुलझाने हेतु परेशान न होना पड़े।आज अपने ही जगह पर अपने व्यवसाय के नाम का बोर्ड लगाने के लिए शुल्क देना पड़ता है और वो भी अच्छी खासी रकम कूड़ा उठाने वाले को बाबु भाइया कह कर या फिर कुछ खर्चा देकर सफाई करवाने को बाध्य हो जाते हैं। आने वाले दिनों में हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी है हमें साथ मिलकर रांची शहर तथा पुरे झारखंड को नयी दिशा देने में सहायक सिद्ध हो सके।




