सीधे सरल और मेहनतकश लोगों का है झारखंड…रघुवर दास, मुख्यमंत्री
झारखंड के विकास में अमेरिका से सहयोग की अपेक्षा है।*
.रघुवर दास, मुख्यमंत्री
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 4 साल में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई
भारत के विकास में झारखण्ड का भी अहम योगदान
अमेरिका राज्य के विकास में साझेदार बनने को तैयार
–केनेथ जस्टर, अमेरिकी राजदूत
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
रांची, झारखण्ड । मार्च | 22, 2018 :: मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड देश के तेजी से तरक्की करने वाले राज्यों में एक है। यहाँ हर क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। ये बातें उन्होंने अमेरिकी राजदूत श्री केनेथ जस्टर से मुलाकात के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड काफी समृद्ध राज्य है। यहाँ देश का 40 प्रतिशत खनिज संपदा है। साथ ही बड़ी मात्रा में वनोपज भी होते हैं। यहाँ के लोग सीधे सरल और मेहनतकश है। झारखंड लोगों को समृद्धशाली बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के विकास में अमेरिका से सहयोग की अपेक्षा है।
अमेरिकी राजदूत श्री जस्टर ने कहा कि भारत तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 4 साल में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भारत की तरक्की में झारखंड का भी योगदान है। अमेरिका राज्य के विकास में साझेदार बनने को तैयार है।
बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी, गृह सचिव श्री एस के जी रहाटे समेत अन्य लोग उपस्थित थे