Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति लाइफस्टाइल

लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने रांची के सर्जना चौक राम मंदिर व दुर्गा बाड़ी में सबों की कल्याण के लिए पूजा की

राची, झारखण्ड | अगस्त | 29, 2023 ::

पूर्व केंद्रीय मंत्री -सह- लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत मंगलवार देर शाम राजधानी रांची के मेन रोड स्थित सर्जना चौक श्रीराम मंदिर और दुर्गाबाड़ी में झारखंड के कल्याण सुख और समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबों के आदर्श हैं। झारखंड के वन क्षेत्र के साथ गिरि कंदराओं से उनके वनवास काल से ही उनका गहरा संबंध रहा है। इस बात का उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है।
श्रीराम सबके तारणहार हैं। और देवी दुर्गा न्याय और सबका कल्याण करने वाली है। राज्य के सभी नागरिकों का कल्याण हो, इस उद्देश्य से मंगलवार को श्री राम मंदिर में श्री राम दरबार का दर्शन किया गया। उनकी पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर सांसद के साथ अन्य लोगों के अलावा राजू चक्रवर्ती, पंकज कुमार, अनिल साहू, मनोज पाल, सुखविंदर सिंह, शशि भूषण, मनोज पाल, कुमुद कुमार, मुन्ना सिंह, अवधेश साहू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply