Breaking News Latest News झारखण्ड

विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रचार विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न 

रांची, झारखण्ड  | जून  | 27, 2021 :: विद्या भारती भारतीय सांस्कृतिक वातावरण में अपने नौनिहालों को बौद्धिक और शारीरिक विकास करने में गतिशील है। हम देश और समाज के प्रति समर्पित और जागरूक नागरिक का निर्माण कर रहे है। बावजूद कुछ असामाजिक तत्व द्वारा वातावरण को दूषित करने में लगे रहते है। अतः यह समय की मांग है कि हम अपने कार्यों का प्रचार प्रसार भी करें। इसी भाव के साथ एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु ,विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रचार विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उत्तम शिक्षा,सेवा और जन जागृति के कार्यों के साथ साथ प्रचार के अन्य साधनों यथा सोशल मीडिया , समाचार पत्र आदि का उपयोग आवश्यक हो गया है। उक्त बातें विनय चतुर्वेदी, दैनिक भास्कर के संपादकीय विभाग ने कही। समाचार लेखन, प्रेषण और उसके संरक्षण से संदर्भित उन्होंने कई गुर बताए।हमारा समाचार लेखन कैसा हो ,चित्र अगर लगाने हो तो कैसे चित्र की क्वालिटी अच्छी हो, इन विषयों पर उन्होंने प्रकाश डाला।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्था के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री एवं विद्या विकास समिति झारखंड के मंत्री रामअवतार नारसरिया ,प्रदेश सचिव एवं विद्या भारती, बिहार के क्षेत्रीय सचिव मुकेश नंदन, विद्या विकास समिति के सह सचिव अजय कुमार तिवारी तथा विद्या समाचार पत्रिका के संपादक मनोज कुमार के द्वारा विद्या समाचार पत्रिका का अनावरण (आभासी) समस्त कार्यकर्ताओं के सम्मुख किया गया। रामावतार नारसरिया ने ई पत्रिका के बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। मुकेश नंदन जी ने ई पत्रिका की उपादेयता पर प्रकाश डाला तथा मनोज कुमार ने ई पत्रिका आज के समय की आवश्यकता एवं मांगा है, इस विषय को बतलाया। विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा प्रकाशित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहनों के लिए प्रकाशित वार्षिक पत्रिका” उत्सर्ग “के बारे में जानकारी दी।जहां अरविंद कुमार पांडे, प्रांत के सोशल मीडिया प्रमुख ने सोशल मीडिया के संबंध में जानकारी दी तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने कार्यों का विवरण दिया वही जितेंद्र तिवारी प्रांत प्रचार प्रमुख ने सभी विषयों से संबंधित अपने वृत्त निवेदित किया । अजय कुमार तिवारी, सह सचिव, विद्या विकास समिति, झारखंड ने पाथेय में प्रांत ,विभाग, संकुल एवं विद्यालय स्तर तक के प्रचार विभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रचार विभाग का दायित्व सिर्फ समाचारों को प्रकाशित प्रसारितकरना नहीं है बल्कि इससे जुड़े अनेक विषयों को ध्यान में रखते हुए कार्य करना है। चाहे वह विद्यालय में सूचना पट्ट की व्यवस्था हो अथवा विद्यालय के कार्यक्रमों को विभाग पर भेजने की बात हो । विभाग के कार्यकर्ता अपने संकुल के कार्यकर्ताओं की चिंता करें। ऐसे कई महत्वपूर्ण विषयों को उन्होंने बतलाया।क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम ने अपने उद्बोधन में कहा आज के समय में अपने कार्यों को समाज के बीच में ले जाना आवश्यक है। उसके लिए हमें ढिंढोरा पीटने की आवश्यकता नहीं है लेकिन अपने क्रियाकलापों का प्रचार प्रसार हो, भैया बहनों के मनोबल को प्रचार प्रसार के द्वारा बढ़ा सकते हैं क्या? क्या हम पूर्व छात्र को प्रचार विभाग से जोड़ सकते हैं? अभिभावकों को जोड़ सकते हैं ।समाज हमारे साथ आज खड़ा दिखाई पड़ता है ।हम अच्छाइयों की चर्चा करते हैं ।अतः हमारे कार्य को सराहा जाता है। हम सभी प्रचार विभाग के कार्यकर्ता अपने कार्यों को सही दिशा में ले जा रहे हैं । घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अंत में कहा “अंधकार को मत धिक्कारो, अच्छा हो एक दीप जलाओ” धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति मंत्र के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में प्रांत की टोली,पूर्णकालिक, विभाग व संकुल टोली के 80 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply