Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

राँची जिला खो-खो संघ की राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनी टोप्पो के  आकस्मिक निधन पर शोक 

 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 14, 2022 ::  राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आज लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची में राँची जिला खो-खो संघ की राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी सोनी टोप्पो की लंबी बीमारी के कारण आकस्मिक निधन पर संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण ने शोक प्रकट किए।
सोनी टोप्पो ने लगातार कई वर्षो तक जिला , राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राँची जिला का नाम रोशन की थी। आज शोक प्रकट करते हुए प्रशिक्षक सह राँची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने कहा कि राज्य में इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। आज वरीय खिलाड़ी विवेक कुमार, बिजय पाॅल तिर्की ,मुकेश कुमार, भरत कुमार, डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के सभी खिलाड़ी गण एवं राँची जिला के सभी सदस्य गण ने दो मिनट का मौन व्रत कर शोक प्रकट कर करते हुए आत्मा की शान्ति प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।

Leave a Reply