राची, झारखण्ड | नवम्बर | 09, 2024 ::
श्री कृष्णा गोपाष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर गौ माता का पूजन, गौ सेवा , गाय को भोजन कराना संग तुलादान का बहुत बड़ा महत्व माना गया है।
इस अवसर पर प्रमोद सारस्वत हुटुप ओर सुकरहुतु गौशाला पहुचकर गौ माता को गुड, पालक की हरी सब्जी, एवं रोटी खिलाया और गो माता की आरती कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रमोद सारस्वत ने बताया कि तुला दान के माध्यम से आपके सारे कष्ट दूर हो सकते है।
इसमे दानदाता अपने वजन के बराबर गायो को भोजन उपलब्ध करा सकते है।
गायों के भोजन के लिए कुट्टी, बिचाली, गुड ,चोकर, दाने, रोटी आप खिला उन्हें खिला सकते हैं।



