राची, झारखण्ड | नवम्बर | 09, 2024 ::
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा विदिशा, मध्य प्रदेश में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2024-25 के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरे दिन झारखंड की धानमुनि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 17 बालिका के 44-45 वर्ग में रजत पदक जीत कर राज्य का खाता खोला।
नॉक आउट स्टेज के बेस्ट ऑफ़ थ्री मुकाबले के प्री क्वार्टर फाइनल गुजरात को 2-1 से, क्वार्टर फाइनल मैच में केरला को 2-0 से, सेमीफाइनल में हिमाचल को 1- 2 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया, फाइनल मुकाबले में दिल्ली के खिलाड़ी से 0-2 से मैच गंवाते हुए प्रतियोगिता में राज्य को पहले दिन पहला पदक दिलायाl
धानमुनि की इस उपलब्धि पर खिलाड़ी और टीम कोच रमेश गिरी, टीम एच.ओ.डी. एम मोदस्सर सहित टीम के सदस्यों को शिक्षा सचिव के उमा शंकर सिंह, (भ.प्र.से.), राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन (भ.प्र.से.), शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य समेत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ी और उनके कोच को बधाई दी है।




