Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस

60 हजार से अधिक लोग पहुंचे ट्रेड फेयर,  जमकर की खरीदारी

राची, झारखण्ड | मार्च | 09, 2024 ::

* झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं जीएस मार्केटिंग ने लगाया ट्रेड फेयर

रांची: मोरहबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के आठवें दिन शनिवार को लोगों क आना जाना लगा रहा। अभी तक 60 हजार से अधिक लोग फेयर देखने पहुंच चुके है। फेयर अब मात्र दो दिन ही रहेगा।
फेयर में भारी भीड़ उमड़ रही और बहुत से लोगों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की। फेयर में खाने पीने के साथ-साथ किचन ,बेडरूम, बच्चों के खिलौने, ड्राई फ्रूट्स, चूड़ी, लहठी, आभूषण, गर्म कपड़े, जूते चप्पल, सजावटी सामान तमाम चीजों का संग्रह एक छत के नीचे उपलब्ध है। लोग इन उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। जीएस मार्केटिंग और झारखंड चैंबर के संयुक्त रूप से मेगा ट्रेड फेयर को लगाया है। इस फेयर में 12 से अधिक भारतीय राज्यों और दुबई, मलेशिया सहित 9 देशों के हस्तशिल्प, फ़र्निचर, लकड़ी के उत्पाद, जूट उत्पाद, पारंपरिक जामदानी साड़ियां, डिज़ाइनर सूट और सहायक उपकरण की प्रदर्शनी लगी हुई है। वहीं, विभिन्न प्रकार के फर्नीचर और आंतरिक सामान, हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद, दीवारों पर लटकने वाले सामान, सूखे फल, साड़ी और सूट, हथकरघा बिस्तर की चादरें, 3 डी पेंटिंग, सौंदर्य और सौंदर्य प्रसाधन और कई अनोखे इलेक्ट्रॉनिक और उपकरण जैसे बॉडी मसाजर, पिकनिक टेबल, शॉल, फिरन, कालीन, हैंडबैग की पूरी रेंज मौजूद है। इसके अलावा बिना तेल में खाना पकाने वाले गैस ओ ग्रिल उत्पाद, पिकनिक टेबल भी लोगों को पंसद आ रहा है।
चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि एक छत के नीचे ट्रेड फेयर मेला लगाया गया है। इसमें तरह-तरह के समान लोग एक ही जगह पर खरीद सकते हैं। इस तरह के आयोजन से लोगों के साथ-साथ जो बाहर प्रदेश से अपने सामान लेकर यहां पहुंचते हैं, उनको भी मुनाफा होता है। उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, राहुल साबू, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने रांची वासियों से अपील किया है कि ट्रेड फेयर का फायदा जल्द से जल्द उठाएं। ट्रेड फेयर का समापन 11 मार्च को होगा। कई उत्पादों पर छूट मिल रही है। इसका लाभ उठाएं। यह जानकारी चैंबर के प्रवक्ता विकास विजयर्गीय ने दी।

 

Leave a Reply