Breaking News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न जिलों मे मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

 

रांची, झारखण्ड  | जनवरी  | 22, 2022 ::  मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा बताया गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के अवसर पर राज्य के माननीय मंत्रीगण द्वारा विभिन्न जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन किया जायेगा।

इस क्रम में

मंत्री श्री आलमगीर आलम पाकुड़,

मंत्री श्री रामेश्वर उरांव लोहरदग्गा,

मंत्री श्री सत्यानन्द भोक्ता चतरा,

मंत्री श्री चम्पई सोरेन सरायकेला-खरसावां,

मंत्री श्री जगरनाथ महतो बोकारो,

मंत्री श्रीमती जोबा मांझी पश्चिम सिंहभूम,

मंत्री श्री बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम,

मंत्री श्री बादल गिरिडीह,

मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा,

मंत्री श्री हफीजुल हसन देवघर

जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेगें।

विदित हो कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय राज्यपाल द्वारा राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उप राजधानी दुमका के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया जाता है।

 

Leave a Reply