Breaking News Latest News

कालरात्री : माँ काली पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

रांची, झारखण्ड | नवंबर | 09, 2018 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया , एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा न्यू काली पूजा समिति डोरंडा काली मंदिर रोड स्थित पूजा प्रांगन में “कालरात्रि” नामक माँ काली की चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं द्वारा बनाई गयी माँ काली की 30 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है | इस प्रदर्शनी में कक्षा 14 से 20 वर्ष के छात्रों की बनाई चित्रों को प्रदर्शित किया गया है |

प्रदर्शनी का शुभारम्भ पांच संतों के द्वारा किया गया | विशिस्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सुबोध सिंह, विनय सिन्हा दीपू, वार्ड पार्षद नईम गद्दी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें | पूजा प्रांगन में लगे इस प्रदर्शनी में हजारों की संख्या में दर्शकों प्रतिदिन अवलोकन कर रहे हैं |

इस अवसर पर श्री सुबोध सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुवे कहा की – कलाकृति द्वारा विगत 17 वर्षों से सैंकड़ो निर्धन और पिछड़ा वर्ग के छात्राओं को निशुल्क चित्रकला की शिक्षा प्रदान कर रही है | यहाँ से निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर छात्राएं कला के क्षेत्र में अपना उज्जवल भविष्य बखूबी संवर रही हैं | संस्था के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने बताया की कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स हर वर्ष पेंट योर फ्यूचर स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत 31 निर्धन प्रतिभावान छात्राओं का चयन कर उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण देकर उनके प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है | छात्रों द्वरा एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान बनाई गयी चित्रों को प्रदर्शित किया गया है |

प्रदर्शनी में हर्ष, अनिकेत, विकाश, हर्षिता, साधना ,श्रिस्टी, कोमल, नम्रता, शिखा, सुरुचि, ऋचा, अंजलि, माधुरी, हर्ष रंजन, श्वेता द्वारा बनाई गयी चित्रों को प्रदर्शित किया गया है |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अद्यक्ष श्री शम्भू गुप्ता, मंत्री अजय घोष, मनोज मालाकार, रोहित सरदा, मनोज नायक, विक्की घोष का बहुमूल्य सहयोग रहा | प्रदर्शनी का समापन 10 नवम्बर को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा |

शनिवार 10 नवम्बर को सुबह 9 बजे से कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं |

Leave a Reply