Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

झारखंड के प्रथम खो-खो प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ 

रांची, झारखण्ड  | जनवरी  | 22, 2022 :: राँची जिला खो-खो संघ के सहयोग से राँची जिला क्रीड़ा भारती ने पूरे झारखण्ड का प्रथम खो-खो प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ न्यू क्लोनी मेला मैदान ,जगन्नाथपुर ,धुर्वा में किया गया। रांची जिला क्रीड़ा भारती प्रथम खो-खो प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय , खेल प्रेमी राम नरेश झा , लाल बाबू सिंह , सुभद्रा देवी , कंचन देवी ने नारियल फोड़कर एवं सभी खिलाड़ियों को परिचय प्राप्त कर किया।
रांची जिला क्रीड़ा भारती के संरक्षक श्री मुनचुन राय ने खो-खो खेल प्रारम्भ करने के लिए इस केंद्र को एक जोड़ा खो-खो पोल उपलब्ध कराया एवं उसने अपने संबोधन में कहा कि यह नया खो-खो केन्द्र से कई जिला , राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बालक-बालिका खिलाड़ी तैयार होंगे।यह क्रीड़ा भारती खो-खो केन्द्र पूरे झारखंड का आदर्श केन्द्र के रूप में विकसित होगा।
इस केंद्र का उद्घाटन के अवसर पर रांची जिला क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष श्री अजय झा ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं मंच का संचालन किया। इस केन्द्र में प्रतिदिन वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार अपराह्न साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इस अवसर पर मैत्रीपूर्ण खो-खो मैच का आयोजन किया गया जिसमें नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र ने महात्मा गांधी क्लब को संघर्ष पूर्ण मैच में 24-19 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस मैच के मुख्य निर्णायक वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी गुमला के चतुर्गुण साहु, भरत कुमार, अभिषेक कुमार, सुभाष गांगुली, राजेश कुमार, आकाश कुमार, निखिल कुमार ने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई।
अभी इस केन्द्र में नियमित अभ्यास के लिए चालीस बालिका एवं तीस बालक का पंजीकरण किया गया है।

Leave a Reply