Mindblowing performance by various battalions parade in mirhabadi maidan
Breaking News Latest News झारखण्ड

मोरहाबादी मैदान रांची में विभिन्न बटालियनों के परेड ने सबका मन मोह लिया

Mindblowing performance by various battalions parade in mirhabadi maidanरांची , झारखण्ड | जनवरी | 26, 2020 ::
★परेड के अनुशासन और अभ्यास के प्रभाव को सबने महसूस किया
======================
71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में परेड पार्टियों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। सभी परेड पार्टियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी और परेड बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।

*विभिन्न प्लाटुन जिन्होंने परेड में हिस्सा लिया

-आर्मी (गोरखा राईफल)
-सीoआरoपीoएफ
-एसoएसoबीo
-सीoआईoएसoएफ
-बिहार सैन्य पुलिस
-झारखण्ड जगुआर
-जैप-01
-जैप-02
-जैप-10
-रांची जिलाबल
-झारखण्ड गृहरक्षावाहिनी
-एनoसीoसीo ब्वॉयज
– एनoसीoसीo गर्ल्स
-स्काउट एंड गाइड
-रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय

*बैण्ड पलटन
-आर्मी बैण्ड
-जैप-01
-जैप-10
-झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी(बैण्ड पार्टी)

पूरे कार्यक्रम के दौरान परेड पलटनों के लिए फर्स्ट इन कमाण्ड के रूप में सेना के कैप्टन नवीन जानू ने प्रतिनिधत्व किया। वर्तमान में ये गोरखा राइफल बटालियन, रांची में पदस्थापित हैं। इसके अतिरिक्त सैकेण्ड इन कमांड के रूप में सार्जेन्ट मेजर सन्नी कुमार थे। वर्तमान में ये रांची जिला में सार्जेन्ट मेजर द्वितीय के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply