Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

गूगल एआई में काम करेंगे मारवाड़ी के छात्र अमन तिवारी

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  11, 2025 ::

भूगोल विभाग के अमन तिवारी का टेक महिंद्रा में गूगल एआई प्रक्रिया में कंटेंट मॉडरेटर के पद पर 3.5 एलपीए में हुआ चयन। मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल के तहत एक्सेंचर द्वारा वित्तपोषित कौशल विकास के लिए अनुदीप फाउंडेशन के तीन महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अमन को टेक महिंद्रा चयन प्रक्रिया में भाग लेने का असवर मिला। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ आर आर शर्मा, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ.निविदिता पॉल, संतोष कुमार ने छात्र को उसकी सफलता पर बधाई दी और विभिन्न सीएसआर वित्तपोषित संगठनों से रोजगार से जुड़े कौशल विकास कार्यक्रमों के साथ छात्रों को जोड़ने में प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की और अन्य छात्रों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply