रांची, झारखण्ड | जनवरी | 13, 2021 :: रांची नागरिक समिति के तत्वावधान में बडालाल स्ट्रीट अपर बाजार के मुहाने (चौराहे)पर लोहड़ी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय,भाजपा नेता विनय जयसवाल, झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीन जैन छाबड़ा उपस्थित थे।
समारोह के पुर्व इस आयोजन में शामिल लोगों ने स्व.अशोक नागपाल को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि स्व.अशोक नागपाल पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे उन्होंने जो योगदान पार्टी को एवं सामाजिक कार्य के रूप में जो दिया है वह स्मरणीय है।
भाजपा नेता विनय जयसवाल ने कहा की आज बहुत गर्व है कि आज उनके बेटे संदीप नागपाल ने इस परम्परा को जारी रखा और समाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।
झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने कहा की नागपाल जी अक्सर कई समाजिक कार्यों में शामिल होकर अपनी सहभागिता देते रहे हैं। इस अवसर आये हुए लोगों ने समिति के सचिव संदीप नागपाल के साथ लोहड़ी को प्रज्जवलित कर अग्नी का परिक्रमा करते हुए तिलकुट रेवड़ी मूंगफली का प्रसाद ग्रहण किया। राजेंद्र सरावगी, कमल केडिया, प्रेम मित्तल, कुलदीप सिंह दीपक, कमल जैन, दिलिप शर्मा, ,परमजीतसिंह भसान, किशन अग्रवाल , सुभाष सेठ,सुभाष जैन, किशोर मंत्री, बिरेंद्र जैन एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
