Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

बंधु तिर्की को सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 

 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 20, 2022 :: सदस्य समन्वय समिति सह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को सामाजिक संगठनों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में पांचवी अनुसूचित क्षेत्र रांची जिला के अंदर नगर निकाय चुनाव में एसटी आरक्षित सीट को हटाकर एससी सीट करने का विरोध किया गया है।

इस पर श्री तिर्की ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर  समस्त आदिवासी संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी भावना से अवगत कराएंगे।

इस दौरान प्रेस को अपनी बातें रखते हुए श्री तिर्की ने कहा रांची नगर निगम के मेयर के एकल पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करना आदिवासी दलित पिछड़ों की एकता को छिन्न-भिन्न करने का षड्यंत्र है यह जानते हुए भी कि रांची आदिवासी बहुल जिला है जो पांचवी अनुसूचित जिलों में से एक है राज्य के नौकरशाही द्वारा जानबूझकर इसे अनुसूचित जाति के आरक्षित कर दिया गया ताकि आदिवासियों और दलितों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काया जा सके।
रांची शहरी क्षेत्र की लगभग 15 लाख 11हजार की आबादी में भी अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या अनुसूचित जाति समुदाय से अधिक है फिर किस आधार पर इसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है निश्चित रूप से यहां के आदिवासी मूल निवासियों को विभाजित करने की राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है और नौकरशाहों ने राज्य सरकार को गुमराह किया है।

हम नगर निगम नगर परिषद नगर पंचायत सहित विभिन्न वार्डों में आदिवासी,दलित, पिछड़ों के सम्मानजनक प्रतिनिधित्व का समर्थन करते हैं ताकि सभी की समुचित भागीदारी सुनिश्चित हो और शहर के विकास में सभी का योगदान हो।

हम राज्य सरकार से आग्रह करते हैं कि आसन्न नगर निगम, नगर पंचायत चुनाव हेतु जारी पदों के आरक्षण रोस्टर नियमावली की त्रुटियों को दूर करें।

Leave a Reply