Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

झारखंड राज्य सीनियर वुशु टीम घोषित :  जाएगी चंडीगढ़

रांची, झारखण्ड | फरवरी   | 21, 2021 :: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली 29वीं सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता के लिए  झारखंड सीनियर टीम की घोषणा आज यहां कर दी गयी।
यह टीम आगामी 23 फरवरी को ट्रेन से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 26 फरवरी से 2 मार्च तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में किया जाएगा।
चयनित खिालड़ियों को सभी खिलाड़ियों को किट का वितरण किया गया।
पूर्व वुशु खिलाड़ी सुमित घोषाल के द्वारा प्रारंभ किये गए डिवाइन स्पोर्ट्स के द्वारा कुछ खिलाड़ियों को किट स्पांसर  कराए गए।
सुमित घोषाल ने अपनी नौकरी को छोड़कर अपने खेल प्रेम के कारण खेल सामग्री के विक्रय में कदम रखा ताकि वे इस माध्यम से भी खिलाड़ियों से जुड़े रह सके और उनकी मदद कर सके।
झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने सुमित घोषाल के इस जज्बे की भूरी भूरी प्रशंशा की।
झारखंड दल की सफलता की कामना की इस अवसर पर उपस्थित झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों चंचल भट्टाचार्य, अखिलेश पांडे, उदय साहु,अनिल कुमार जायसवाल, सरोजनी लकड़ा,डा. रामाशंकर सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ अंशु साहू, प्रयदर्शी अमर, मनोज साहू, मनोज महतो, दीपक लोहिया, रंजन सिन्हा, संजय मंडल, शैलेश सिन्हा, मुरारी नारायण तिवारी,दीपक गोप, अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी, शशिकांत पांडेए, अहमद, वाहिद अली, गोकुलानंद मिश्र, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार आदि ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है। झारखंड सीनियर टीम पुरुष वर्ग सानसाउ – निशांत तिर्की, प्रशांत गोराई, शशिकांत महतो, राहुल मिंज, सूरज कुमार, इन्द्रशीष रॉय, अमन तिवारी, अभय कुमार, मोहित परिया,  झारखंड सीनियर टीम महिला वर्ग सानसाउ- एकता रोजा तिर्की, प्रीति मिंज, बिमला टोप्पो, फूल कुमारी बेदिया, प्रिया कुमारी, कविता कुमारी,  पुरुष वर्ग ताउलू- कृष्णा कच्छप, आकाश उराँव, सचिन जामुदा, रोशन रजक, चंदन कुमार, मनीष मुंडा, रोहित कुमार गंझू, राकेश उराँव, शिवराम शेट्टी, महिला वर्ग- ताउल- गीता खलखो, तारा कुमारी, बबली कच्छप, मीनू मुंडा, सुनीता गाड़ी, श्रेया कुमारी और पूर्णिमा लिंडा।

Leave a Reply