Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स द्वारा रंगोत्सव 2024 – रंगों का त्यौहार का आयोजन

राची, झारखण्ड | मार्च | 24, 2024 ::

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा होली पर्व के अवसर पर “रंगोत्सव 2024 – रंगों का त्यौहार” का आयोजन किया गया | डोरंडा कन्या पाठशाला स्थित में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सभी छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता एवं फेस पेंटिंग कार्यशाला में हिस्सा लिया | देश में खेले जाने वाले अलग अलग होली के तरीकों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में 100 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया | इस अवसर पर सभी बच्चों ने होली को नए अंदाज़ में एक दुसरे के चेहरे पर प्राकृतिक रंगों के द्वरा फेस पेंटिंग करने की कला सिखाई गयी | सभी छात्रों ने पशु पक्षी , तितली , सुपर हीरो जैसे कैप्टेन अमेरिका, स्पाइडर मैन, बैटमैन के स्वरुप के चेहरे पर पेंट किया | छात्रों ने इस अवसर पर होली रंग भरो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया | सभी बच्चों ने होली के गीतों में जम कर डांस भी किया | साथ ही साथ अभिभावकों ने भी कार्यकर्म का जम कर लुफ्त उठाया |

इस उपलक्ष पर सभी छात्रों ने होली पर्व पर को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने और नशा से दूर रहने का सन्देश दिया | इस अवसर पर कलाकृति के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को रंग पर्व की महत्ता समझाई | उन्होंने सभी बच्चों से आग्रह किया पारंपरिक होली खेले और कम से कम पानी की बर्बादी करें एवं हो सके तो सूखे रंगों जैसे अबीर गुलाल का प्रयोग करें |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था उपनिदेशक रजनी कुमारी, अजय कुमार, आरती, कोमल, शिखा, हर्षिता, रिंकी, जया, अर्चना, अमीषा, मनस्वी, तन्वी, सुमन, निजात, सूरज, राज आदि का सहयोग रहा |

Leave a Reply