Breaking News Latest News झारखण्ड

रांची नागरिक समिति ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

राची, झारखण्ड | मई | 01, 2024 ::

रांची रांची नागरिक समिति के सचिव संदीप नागपाल के नेतृत्व में रांची प्रवास के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का स्वागत अभिनंदन रांची में मारवाड़ी भवन के कार्यक्रम में किया गया। नागरिक समिति की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया और समिति के सचिव संदीप नागपाल ने उन्हें कहा की आगामी लोकसभा चुनाव मैं रांची सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ को भारी से भारी मतों से जीत दिलाने के लिए हम सभी समिति के सदस्यगण पूर्ण रूप से तैयार हैं मौके पर समिति के सदस्य शंभू प्रसाद भी मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply